600 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 01 अक्टूबर (नि.सं)। प्रधाननगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूत्रों से मिली खबर के आधार पर अभियान चलाकर ब्राउन शुगर की तस्करी मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम मोरजीना बेगम ह।वह मुर्शिदाबाद  की निवासी है।


पुलिस ने उक्त महिला के पास से 600 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनको खफिया जानकारी मिली थी की बुधवार को मुर्शिदाबाद से एक महिला ब्राउन शुगर लेकर सिलीगुड़ी में तस्करी करने के लिए पहुंच रही है। इसके बाद प्रधाननगर थाने की सफेद पोशाक की पुलिस ने अभियान चलाकर सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके से उक्त महिला को हिरासत में लिया।


जब पुलिस ने उक्त महिला की तलाशी ली तो महिला के बैग से पुलिस को ब्राउन शुगर बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने महिला को ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर लिया। जब्त ब्राउन शुगर का वजन 600 ग्राम है। प्रधाननगर थाना की पुलिस ने आज आरोपी महिला को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *