6 साल की बच्ची संग दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

कूचबिहार, 5 अगस्त (नि.सं.)। 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना शीतलकुची ब्लॉक के अस्पतालपाड़ा इलाके की है। आरोपी का नाम अनारुल मियां (21) है।


बच्ची की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। इसकी का फायदा उठाकर पड़ोसी अनारुल मियां ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में जब वह घर आयी तो देखा कि बच्ची खून से लथपथ हालत में पड़ी है।

इसके बाद उसे बरामद कर अस्पताल ले जाया गया। वहीं, घटना की खबर इलाके में फैलते ही स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही शीतलकुची थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। बताया गया है कि आज आरोपी को अदालत मे पेश किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *