सात नंबर वार्ड का विवेकानंद रोड बना डंपिंग ग्राउंड, सड़क के बीचों बीच बिखरा पड़ा कचरा

सिलीगुड़ी, 21 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के सात नंबर वार्ड का विवेकानंद रास्ता डंपिंग ग्राउंड में तब्दील हो चुका है। बीच सड़क पर कचरा बिखरा पड़ा होने से आसपास के लोग दुर्गंध से परेशान है। जिस वजह से विवेकानंद रोड की तस्वीर को लेकर आम लोग नगर निगम प्रशासन पर जमकर नाराजगी व्यक्त किया।


इलाका वासियों का कहना है कि सड़क पर अक्सर इसी तरीके से कई दिनों तक कचरा पड़ा रहता है। जिससे काफी दुर्गंध आती है। सड़क से गुजरने वालों को भी काफी समस्या होती है। फिर भी निगम प्रशासन की नजर इस और नहीं है। अगर इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो आगामी दिनों इसके विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया जायेगा।

वहीं, इस विषय पर सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक मंडली के सदस्य रंजन सरकार ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी के कारण कचरा जमा हो गया है। जल्द साफ कर दिया जायेगा।


उल्लेखनीय है कि एक तरफ कोरोना की महामारी दूसरी तरफ बच्चों पर वायरल फीवर लोगों को आतंक में कैद करके रखा है। सात नंबर वार्ड की यह तस्वीर नगर निगम से लेकर स्थानीय प्रशासन पर कई सवाल खड़े करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *