सिलीगुड़ी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 8 संदिग्ध बांग्लादेशी  गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 7 जून (नि.सं.)। सिलीगुड़ी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के बीच एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जीआरपी और आरपीएफ के संयुक्त अभियान में 8 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के पास भारत में प्रवेश और निवास से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला है।

जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर नियमित जांच अभियान के तहत जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने विशेष अभियान चलाया। इसी दौरान राधिकापुर-सिलीगुड़ी डीईएमयू ट्रेन (संख्या 75707) के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर पहुंचने के बाद 9 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए रोका गया। जांच के दौरान एक व्यक्ति को छोड़कर बाकी 8 युवकों को हिरासत में ले लिया गया।

पूछताछ में सभी युवकों ने खुद को बांग्लादेश का निवासी बताया। जब अधिकारियों ने उनसे पहचान पत्र, पासपोर्ट, वीजा या अन्य वैध दस्तावेज मांगे, तो वे कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि ये सभी युवक बांग्लादेश के रंगपुर और दिनाजपुर जिलों के विभिन्न इलाकों से हैं।

गिरफ्तार युवकों की पहचान कमल चंद्र राय, संजीत राय, तितन चंद्र राय, जयंता राय, गोविंद चंद्र राय, अभिषेक राय, सौरभ राय और एमडी मोमिन के रूप में हुई है। इनकी उम्र 15 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

जीआरपी सूत्रों के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से भारत में प्रवेश करने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, जीआरपी पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और इससे जुड़े अन्य संभावित पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetbetparkjokerbetmobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetholiganbetJojobetJojobetjojobetmariobettürk ifşaurfa konteynerşanlıurfa konteynercasibom casibom jojobet girişDeneme Bonusu Veren SitelerbahiscasinoultrabetjojobetgrandpashabetpusulabetholiganbetvdcasinosekabetmatbetimajbetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobet girişazhar-itay.com grandpashabetpusulabetgobahisgrandpashabetgrandpashabetjojobet güncel giriştipobetDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetcasibompusulabetcasibomcasibomcasibomgrandpashabetporn livegrandpashabetcasibombetgitromabetradissonbetcratosroyalbetgrandpashabetgrandpashabetholiganbetholiganbetjojobetjojobetcasibomholiganbetgrandpashabetholiganbetjojobetmarsbahis güncel girişvevobahismatbetgrandpashabetjojobet girişholiganbetholiganbetgrandpashabetmarsbahisjojobetgrandpashabetcasibomgrandpashabetGrandpashabetmatbetimajbetpusulabetvdcasinovdcasino girişbetciocasibom güncel giriştambetbettiltibizabetjojobet güncel girişcasinomilyonholiganbet güncel girişmercurecasinobetbeybetbey girişmarsbahiscasinolevant Built with ❤︎ by appycodes