राजगंज में 9 फुट लंबा अजगर बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

राजगंज,13 मई (नि.सं.)। राजगंज के हरिचरणभिटा इलाके में एक बांस झाड़ से करीब 9 फुट लंबा अजगर बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने सबसे पहले एक पोल्ट्री फार्म के पास इस अजगर को देखा। इसके बाद अजगर तेजी से पास के एक बांस झाड़ में जा घुसा। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। काफी देर की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने ही बांस झाड़ से अजगर को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि यह अजगर ‘रॉक पाइथन’ प्रजाति का है। वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है। अजगर को अमबाड़ी रेंज के वन कर्मियों के हवाले किया जाएगा। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *