आज से किसान रेल सेवा शुरू, किसान रेल का सांसद डॉक्टर जयंत कुमार राय और रेलवे अधिकारियों ने किया शुभारंभ

जलपाईगुड़ी,30 जनवरी (नि.सं.)। आज से किसान रेल सेवा शुरू हो गई है। यह किसान रेल आज जलपाईगुड़ी से आलू लेकर अगरतला के लिये रवाना हुई है। जलपाईगुड़ी के सांसद डॉक्टर जयंत कुमार राय और रेलवे अधिकारियों ने आज जलपाईगुड़ी टाउन स्टेशन पर उक्त किसान रेल का उद्घाटन किया। इस रेल सेवा के शुरू होने से किसान से लेकर आम लोग खुश हैं।

बताया गया है कि अब तक किसानों को कृषि उत्पादों को जलपाईगुड़ी से दूसरे राज्यों में ले जाने के लिए काफी पैसा खर्च करना पड़ता था। जिसके चलते किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता था। इसलिए किसानों ध्यान में रखते हुए यह किसान रेल सेवा शुरू की गई है। रेलवे की ओर से बताया गया है कि किसान रेल में कुल 18 बोगियां हैं।

हर बोगी में 24 टन आलू भेजा जाएगा। फिलहाल किसान रेल सप्ताह में एक दिन चलेगी। फिलहाल त्रिपुरा से आलू की डिमांड आई है। इसलिए आलू त्रिपुरा भेजा जा रहा है। बाद में यदि अन्य राज्य आलू की मांग करते हैं तो उन राज्यों में भी आलू भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdeneme bonusu veren sitelergameofbetmatadorbetjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetjojobetzenbetPerabetperabetMeritkingJojobetJojobetjojobetgrandpashabet Built with ❤︎ by appycodes