राजगंज,17 नवंबर (नि.सं.)। आमबाड़ी में घायल अवस्था में 8 फुट लंबा अजगर बरामद किया गया। यह अजगर आज आमबाड़ी के गोकुलविटा गांव से बरामद किया गया है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह अजगर दो दिन पहले गोकुलविटा के पास रेलवे लाइन पार करते समय घायल हो गया था।
आज स्थानीय लोगों ने गांव में झाड़ियों के पास उक्त अजगर को घायल अवस्था में देखा। इसके बाद अजगर को बोरा में बंद कर इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। खबर मिलते ही आमबाड़ी रेंज के वनकर्मी मौके पर अजगर को बरामद किया। वनकर्मियों ने बताया कि अजगर के मुंह के कुछ हिस्से पर चोट लगी है। अजगर का इलाज कर उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।