आमबाड़ी में सड़क दुर्घटना में महिला घायल

राजगंज, 29 नवंबर (नि.सं.)। आमबाड़ी में सड़क दुर्घटना में एक महिला घायल हो गयी। यह घटना आज राजगंज ब्लॉक के आमबाड़ी 9 नंबर कॉलोनी इलाके में घटी है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार उक्त महिला पास के एक बैंक से निकल कर जा रही थी। तभी आमबाड़ी की ओर से आ रही एक बाइक ने महिला को टक्कर मार दी, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को बरामद कर राजगंज ग्रामीण अस्पताल लेकर गये।

दूसरी ओर, घटना की खबर मिलते ही आमबाड़ी चौकी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *