अवैध खनन के आरोप में तीन गिरफ्तार, तीन ट्रक जब्त

सिलीगुड़ी, 8 सितंबर (नि.सं.)। शहर में अवैध रूप से चल रहे नदियों में खनन को रोकने के लिए सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस सख्त कार्रवाई की है। इसी का नतीजा है कि बीती रात भक्ति नगर थाना की सफेद पोशाक की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रकाश नगर मेलेट्री हाट नदी इलाके में अभियान चलाकर तीन बालू लदी ट्रक और तीन चालकोंको गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार चालकों के नाम मनोज कुमार साहनी, राजू साहनी और नरेन राय है। तीनों को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। उल्लेखनीय है कि उत्तर बंगाल सफर पर उत्तर कन्या में बैठक के दौरान राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस प्रशासन को गैरकानूनी रूप से नदियों से हो रही खनन और माफियाओं पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिया था। जिसके बाद से पुलिस नदियों पर खास नजर रख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwingrandoperabetroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetPerabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabettipobetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes