फुलबाड़ी के जियागंज में मालवाहक वाहन की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत

फुलबाड़ी, 26 जून (नि.सं.)। फुलबाड़ी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना सिलीगुड़ी–जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फुलबाड़ी के जियागंज क्षेत्र में हुई है। 
स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, जलपाईगुड़ी से सिलीगुड़ी की ओर जा रहे एक भारी मालवाहक वाहन ने जियागंज इलाके में सड़क पर मौजूद एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह व्यक्ति सड़क पर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही फुलबाड़ी हाईवे ट्रैफिक आउटपोस्ट और न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया।
हादसे के बाद चालक मालवाहक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes