जलपाईगुड़ी के तीस्ता ब्रिज के पास वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

जलपाईगुड़ी, 31 मार्च (नि.सं.)। जलपाईगुड़ी के तीस्ता ब्रिज के पास बालापारा नेशनल हाईवे- 27D पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई।स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, हादसा देर रात करीब 1 बजे हुआ है। हादसे के बाद बाइक सवार की शव काफी देर तक सड़क पर पड़ी रही। मरने वाले की पहचान दिलीप दास के रूप में हुई है। वह जलपाईगुड़ी के पाताकाटा इलाके का रहने वाले थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया।पिछले दस दिनों में इस सड़क पर हुए हादसों में तीन लोगों की मौत से आम लोग आक्रोश में है। पुलिस हादसों को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *