उत्तर बंगाल, जलपाईगुड़ी, समाचार
जलपाईगुड़ी नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाड़ी की चपेट में आने से रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी की मौत
जलपाईगुड़ी, 26 अप्रैल (नि.सं.)। जलपाईगुड़ी नेशनल हाईवे पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। मॉर्निंग वॉक पर निकले एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी की गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अमल तंत्र बालापारा इलाके का रहने वाले थे। वह हर दिन की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। स्थानीय लोगों ने अमल तंत्र को सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल पड़ा देखा। फिर उसे बरामद कर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक अनुमान है कि यह हादसा किसी तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से हुआ है। इस बीच, हादसे की वजह से नेशनल हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को सामान्य किया। पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।
