मयनागुड़ी में चाय पत्तों से भरी पिकअप वैन और लॉरी की टक्कर, 2 घायल

जलपाईगुड़ी, 26 अप्रैल (नि.सं.)। जिले के मयनागुड़ी इलाके में रविवार को एक सड़क हादसा हुआ है। धरला ब्रिज के पास चाय पत्तों से लदी पिकअप वैन और एक लॉरी के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पिकअप वैन मयनागुड़ी की ओर जा रही थी, तभी उसी सड़क पर चल रही एक लॉरी से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में वैन का चालक और सह चालक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सामान्य किया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *