अधिकांश लाइटें खराब, महानंदा नदी घाट में बढ़ रही है असामाजिक गतिविधियां

सिलीगुड़ी के महानंदा नदी घाट को सौंदर्यीकरण करने की योजना पूर्व मयेर अशोक भट्टाचार्य ने ली थी। इसके बाद महानंदा नदी घाट को कोलकाता के बाबूघाट के तर्ज पर सजाया गया था। हालांकि, बाद में नगर निगम में तृणमूल सत्ताधारी पार्टी सत्ता में आई। वर्तमान में महानंदा नदी घाट पर लगाये गये अधिकांश लाइटें खराब हो चुकी है।


स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि शाम होती है वहां बाहरी लोगों की जमावरा लग जाता है। साथ ही असामाजिक गतिविधियां बढ़ गई है। सिलीगुड़ी नगर निगम के डिप्टी मेयर रंजन सरकार ने मामले को स्वीकार किया है।

रंजन सरकार ने कहा कि मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस प्रशासन को सख्त कदम उठाने को कहा जाएगा। वहीं लाइटें भी जल्द ही ठीक करा दिए जाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *