अवैध रूप से भारत में घुसने की कोशिश, भारत-नेपाल सीमा पर चीनी नागरिक समेत तीन लोग गिरफ्तार

खोरीबाड़ी,13 अक्टूबर (नि.सं.)। खोरीबाड़ी के पानीटंकी में भारत-नेपाल सीमा पर एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया। साथ ही चीनी नागरिक की मदद करने के आरोप में 2 नेपाली नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया।


बताया गया है कि चीनी नागरिक की योजना नेपाल से भारत में प्रवेश करने की थी। इसी तरह चीनी नागरिक दो नेपाली नागरिकों के साथ चार पहिया वाहन से खोरीबाड़ी के पानीटंकी सीमा पर पहुंचा। सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं बटालियन के जवानों ने जब दस्तावेज देखना चाहा तो उक्त चीनी नागरिक ने नेपाल नागरिकता की फोटोकॉपी दिखाई। शक होने पर उससे पूछताछ की गई।

जिसके बाद पता चला कि वह चीनी नागरिक है। आरोपी का नाम ली शियाकांग है। वहीं,चीनी नागरिक की मदद करने के आरोप में नेपाल के 2 नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के के नाम संजीव सुवाल और चित्र गुप्ता अधिकारी हैं। जिसके बाद तीनों लोगों को खोरीबाड़ी पुलिस को सौंप दिया गया। आज सभी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *