राजगंज,15 जुलाई (नि.सं.)। केंद्र सरकार की परियोजना के काम का जायजा लेने राजगंज में केंद्रीय प्रतिनिधि टीम पहुंची है। आज दो सदस्यीय प्रतिनिधि टीम ने जलपाईगुड़ी जिला प्रशासन के कुछ अधिकारियों के साथ संन्यासीकाटा में केंद्र की "आदमी परियोजना" का जायजा लिया। सदरागछ संन्यासीकाटा जल उपयोगकर्ता समिति ने जल संसाधन अनुसंधान एवं विकास विभाग की देखरेख में एक परियोजना शुरू की है।
जल संरक्षण के अलावा मछली पालन, वर्मी कम्पोस्ट बनाना, नींबू की खेती, पपीते की खेती और बादाम की खेती भी वहां की जाती है। समिति के सूत्रों के मुताबिक यह प्रोजेक्ट करीब 30 बीघा जमीन पर तैयार किया गया है। परियोजना को देखकर प्रतिनिधि टीम बहुत खुश है।
समिति के सचिव निरंजन राय ने कहा कि16 महिलाएं और छह सदस्य को लेकर यह समिति है। यह परियोजना मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा संचालित की जा रही है। प्रतिनिधि टीम पूरी परियोजना को देखकर खुश है। इसलिए उन्होंने और अधिक वित्तीय मदद का वादा किया।