आगामी पंचायत चुनाव में राजगंज में कांग्रेस और माकपा गठबंधन कर लड़ेंगे चुनाव

राजगंज,10 अप्रैल(नि.सं.)। आगामी पंचायत चुनाव में राजगंज में कांग्रेस और माकपा गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे। आज कांग्रेस के राजगंज ब्लॉक अध्यक्ष देबब्रत नाग और सीपीआईएम एरिया कमिटी के सदस्य मजीदुल हक ने एक पत्रकार सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी है।


इस संबंध में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष देबब्रत नाग ने कहा किराजगंज से वर्तमान राज्य सत्ताधारी पार्टी और भाजपा पार्टी को बाहर करने के लिए कांग्रेस और सीपीएम एकजुट हैं। हमने राजगंज विधानसभा के आठ क्षेत्रों में पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद में एकजुट होकर लड़ने का फैसला किया है। इन आठ क्षेत्रों में लगभग 169 ग्राम पंचायतें,24 पंचायत समिति और 2 जिला परिषदें उम्मीदवार उतार कर आगामी चुनाव लड़ेंगे।

हम अच्छे नतीजों के साथ यह चुनाव जीतेंगे। वहीं, एरिया कमिटी के सदस्य मजीदुल हक ने कहा कि हमने सीपीएम और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर आगामी चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसके अलावा हम अन्य धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ चर्चा कर रहे हैं ताकि वे भी हमारे गठबंधन में शामिल हों और मौजूदा सत्ताधारी पार्टी तृणमूल और भाजपा के खिलाफ लड़ें। प्रत्येक ग्राम पंचायत में कमिटियों का गठन किया जा रहा है।


इस दौरान सीपीएम के राजगंज एरिया कमिटी के सचिव रतन राय, कांग्रेस के राजगंज ब्लॉक के उपाध्यक्ष मोशरफ हुसैन, इंटक के ब्लॉक अध्यक्ष जितेश राय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *