सिलीगुड़ी, 21 मार्च (नि.सं.)। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अगले सप्ताह सिलीगुड़ी और दार्जिलिंग का दौरा करेंगी। मुख्यमंत्री सिलीगुड़ी के कंचनजंघा स्टेडियम में एक सरकारी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इससे पहले पुलिस कमिश्नर गौरव शर्मा ने कंचनजंघा स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आज सुबह उन्होंने सिलीगुड़ी थाने के डीसीपी, एसीपी और आईसी के साथ स्टेडियम का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था,कंचनजंघा स्टेडियम के प्रवेश द्वार,पार्किंग व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अगले सप्ताह सिलीगुड़ी और दार्जिलिंग का दौरा करेंगी। पहाड़ में वह विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ कार्यक्रम करेंगी।