आग्नेयास्त्र के साथ दो गिरफ्तार

मालदा, 05 सितंबर (नि.सं.)। इंग्लिश बाजार थाना की पुलिस ने आग्नेयास्त्र के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के नाम अनवर शेख (22) और वसीम अकरम (18) है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात शोभानगड़ ग्राम पंचायत के सौकत मोड़ इलाके में अभियान चलाकर पुलिस ने आग्नेयास्त्र के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया।


बदमाशों के पास से दो पाइप गन भी बरामद किये गये है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बदमाश आग्नेयास्त्र बेचने के उद्देश्य से सौकेत मोड़ में एकत्रित हुए थे। लेकिन, तभी पुलिस ने अभियान चलाकर इन्हें गिरफ्तार कर लिया। शनिवार आरोपियों को मालदा जिला अदालत में पेश किया गया है। जिसके बाद पुलिस आगे की जांच में जुट गयी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *