शहर में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम में की गई बैठक

सिलीगुड़ी, 24 जुलाई (नि.सं.)। पूरे शहर के लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। समस्या के समाधान के लिए सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने आज नगर निगम में सिंचाई विभाग,पीएचई और तीस्ता बैराज परियोजना के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बताया गया है कि इस बैठक में पानी की समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की गई। दरअसल सिलीगुड़ी शहर में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम ने एक बड़ा प्रोजेक्ट लिया है। आज परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की गयी।


साथ ही पेयजल की समस्या के समाधान के लिए और क्या किये जाने की जरूरत है, इस पर भी विस्तृत चर्चा हुई। ज्ञात हो कि शहरवासी कई दिनों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। जिससे शहरवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

उन सभी समस्याओं के समाधान के लिए आज एक बैठक की गई। बैठक के बाद मेयर गौतम देव ने कहा कि जलापूर्ति के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट लिया गया है, जिसे पूरा होने में समय लगेगा। लेकिन उससे पहले एक छोटा इंटेक वेल बनाया जायेगा, जो बेहद जरूरी है। इसके लिए काम शुरू हो चुका है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *