अलीपुरद्वार के माझेरडाबरी चाय बागान में भालू को देख मचा हड़कंप

अलीपुरद्वार, 3 दिसंबर (नि.सं.)। अलीपुरद्वार जिले के माझेरडाबरी चाय बागान में एक भालू देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि आज सुबह एक भालू माझेरडाबरी इलाके में घुसा और एक बछड़े पर हमला कर चाय बागान में घुस गया।

इसके बाद चाय बागान के श्रमिकों ने इसकी जानकारी वनविभाग को दी। खबर मिलते ही बक्सा बाघ प्रकल्प के वनकर्मी मौके पर पहुंचे। भालू को तलाशी के लिये दो कुनकी हाथियों को लाया गया है। बाद मेें भालू को नींद की गोली मारकर काबू किया गया और राजाभातखावा में ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbettipobet Built with ❤︎ by appycodes