अलीपुरद्वार, 22 नवंबर (नि.सं.)। अलीपुरद्वार जिले के मथुरा चाय बागान के एक नंबर सेक्शन में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में आज सुबह एक वयस्क तेंदुए फंस गया है।
बताया गया है कि मथुरा चाय बागान में श्रमिकों कई दिनों से तेंदुआ की हलचल देखी थी। तेंदुए को पिंजरे में कैद करने के लिए चिलपाता रेंज ने मथुरा चाय बागान के एक नंबर सेक्शन में पिंजरे लगाए थे। आज सुबह आखिरकार तेंदुए को पिंजरे में कैद हो गया।
आज सुबह पिंजरे में कैद तेंदुए को देखकर श्रमिकों ने वन विभाग को सूचना दी। खबर मिलते वनकर्मी मौके पर पहुंचे और पिंजरे में कैद तेंदुए को बरामद कर उसे गहरे जंगल में छोड़ दिया। इस संबंध में जलदापाड़ा के डीएफओ ने बताया कि तेंदुए की शारीरिक जांच की गई है। प्राथमिक इलाज के बाद तेंदुए को घने जंगल में छोड़ दिया गया है।