अलीपुरद्वार में सांभर हिरण बरामद

अलीपुरद्वार, 8 दिसंबर (नि.सं.)। अलीपुरद्वार 1 नंबर ब्लॉक अंतर्गत दक्षिण कामसिंग इलाके के कुरमाई नदी के तट से एक सांभर हिरण बरामद किया गया है। वहीं, सांभर हिरण को देखने के लिये सुबह से ही इलाके में लोगों की भीड़ देखी गई।

बताया गया है कि आज सुबह इलाका वासी नदी किनारे एक मैदान में 100 दिन का काम कर रहे थे। तभी उनकी नजर उक्त सांभर हिरण पर पड़ी। जिसके बाद ग्रामीणों ने सांभर हिरण को बरामद कर इसकी जानकारी वन विभाग को दी। खबर मिलते ही चिलापाता रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे और हिरण को बरामद किया। इसके बाद हिरण को चिलापाता के जंगल में छोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbettipobet Built with ❤︎ by appycodes