अलीपुरद्वार में प्रताड़ना से तंग आकर बाप ने शराबी बेटे की हत्या

अलीपुरद्वार, 4 अप्रैल (नि.सं.)। अपने शराबी बेटे की हरकतों से परेशान पिता ने ही उसकी हत्या कर दी। यह सनसनीखेज मामला अलीपुरद्वार जिले के 1 नंबर ब्लॉक के तपसीखाता ग्राम पंचायत अंतर्गत छह माइल इलाके की है। मृतक की पहचान मिथुन दास के रूप में हुई है।

मालूम हो कि शराबी बेटा हर समय अपने माता-पिता पर अत्याचार करता था। जिससे परिवार वाले काफी परेशान थे। आरोप है कि रविवार रात को नशे में धुत बेटे की अत्याचार का स्तर भी चरम पर पहुंच गया। जिसके बाद पिता रात करीब दो बजे बेटे को बांध दिया। इसके बाद वह अभद्र भाषा में गाली-गलौज करने लगा। गाली-गलौज सहन न कर पाने कारण पिता ने बेटे को बुरी तरह पीटा। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

इस बीच घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बेटे की हत्या के आरोप में पिता परेश दास को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes