आमबाड़ी में 30 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 20 जून (नि.सं.)। एनजेपी थाने के आमबाड़ी आउटपोस्ट की पुलिस ने 30 किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मोहम्मद छोट्टू है।


शुक्रवार रात को गुप्त सूत्रों आधार पर आमबाड़ी आउटपोस्ट की पुलिस ने आमबाड़ी इलाके में अभियान चलाया और उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 30 किलो गांजा भी बरामद किये है।

आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी मोहम्मद छोट्टू इससे पहले भी विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *