आमबाड़ी में पुजारी की हत्या के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

राजगंज,1 अक्टूबर (नि .सं.)। आमबाड़ी में एक मंदिर के पुजारी की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के नाम उत्तम राय (21) और विक्रम भौमिक (19) है।

बताया गया है कि गुरुवार रात को आमबाड़ी के हरिचरणभिटा और गोकुलभिटा से दो युवकों कोगिरफ्तार किया गया। आज आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि बीच-बीच में दोनों युवक मंदिर में नशा करने के लिये जाते थे। घटना की रात हो भी वे मंदिर गए थे। तभी पुजारी और दोनों युवकों में कहासुनी हो गई। इसके बाद उन्होंने पुजारी की हत्या कर दी।

ज्ञात हो कि 13 सितंबर की शाम को राजगंज के आमबाड़ी के बैराज इलाके में श्री श्री मां गंगा मंदिर के सत्संग धाम से पुजारी प्रह्लाद सरकार का शव बरामद किया गया था। परिवार की ओर से पुजारी प्रह्लाद सरकार की हत्या करने का आरोप लगाते हुए आमबाड़ी पुलिस चौकी शिकायत दर्ज करवायी गयी थी।

शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आमबाड़ी चौकी के ओसी सजल राय ने कहा कि घटना के जांच के बाद आरोपियों की पहचान हो गई, लेकिन वे आरोपी फरार हो गये थे।दोनों आरोपियों को गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetjojobet güncel girişmobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetholiganbetJojobetJojobetjojobetmariobettürk ifşaurfa konteynerşanlıurfa konteynercasibom casibom jojobetdeneme bonusu veren sitelerbahiscasinoBetebet jojobetpusulabetvdcasinograndpashabetsekabetmatbetimajbetimajbetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobetazhar-itay.com grandpashabetpusulabetkavbetsezarcasinojojobetjojobettipobetDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetpusulabet girişcasibomdeneme bonusu veren sitelerjojobetgrandpashabetgrandpashabetholiganbetholiganbetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetamgbahiscasibomcasibomcasibomgrandpashabetjojobetcasibomholiganbetholiganbetgrandpashabetholiganbetbetbey girişcasibomcasibombetgaranticashwingrandpashabetmatbet girişmatbetimajbetpusulabetpusulabetsekabet girişbettiltgrandpashabetgrandpashabetjojobetgrandpashabetcasibomgrandpashabetholiganbetholiganbet girişgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabet girişpusulabet girişpusulabet girişporno izledeneme bonusu veren siteler Built with ❤︎ by appycodes