नागराकाटा, 22 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी से जयगांव की ओर जा रहा दूध से भरी एक वाहन का आज लुकसान स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग- 31 के कालिखोला के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।इस घटना में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल वाहन चालक का नाम अली हुसैन है।
सूत्रों के अनुसार एक वाहन शनिवार देर रात को सिलीगुड़ी से जयगांव में दूध लेकर जा रहा था। तभी कालिखोला के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसकेे चलते वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोग उसे बरामद कर सुलकापाड़ा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती करवाया। फ़िलहाल पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।