सिलीगुड़ी नगर निगम के 46  नंबर वार्ड के पार्षद दिलीप बर्मन के ऊपर फेंका गया अड्डा


सिलीगुड़ी, 10 जून (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 46 स्थित चंपासारी इलाके में जलभराव की समस्या को लेकर लोगों में गुस्सा है। बीती रात दिन हुई भारी बारिश के बाद आनंदमय कॉलोनी पूरी तरह जलमग्न हो गई, जिससे कई परिवारों को घर छोड़कर सड़क पर शरण लेनी पड़ी।

स्थिति से नाराज स्थानीय लोगों ने चंपासारी मेन रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। इसी बीच बुधवार को इलाके का जायजा लेने पहुंचे पार्षद दिलीप बर्मन के साथ एक घटना सामने आई।

आरोप है कि निरीक्षण के दौरान किसी ने पार्षद पर अंडा फेंक दिया, जो उनके शरीर से टकराकर सड़क पर गिर गया। इस घटना के बाद इलाके में सियासी माहौल गरमा गया।

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए हैं। भाजपा के सिलीगुड़ी सांगठनिक नेता मन्ना भद्रो ने कहा कि यह आम जनता के गुस्से का नतीजा है, क्योंकि लोगों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। उनके अनुसार, यह किसी पार्टी की साजिश नहीं बल्कि जनता की नाराजगी है।

वहीं, पार्षद दिलीप बर्मन ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि यह घटना भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई है और इसे आम लोगों के गुस्से के रूप में पेश करना गलत है।

फिलहाल, जलभराव की समस्या और इस घटना को लेकर प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। स्थानीय लोग जल्द स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes