अनैतिक रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति कर रहे है नगर निगम के प्रशासक मंडलीः रंजन सरकार

सिलीगुड़ी, 1 जून (नि.सं.)। निवर्तमान विपक्षी नेता रंजन सरकार ने सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक मंडली के बोर्ड में अनैतिक रूप से पार्टी कार्यकर्ता को नियुक्त करने का आरोप लगाया है।


रंजन सरकार ने कहा कि प्रशासक मंडली ने वर्तमान परिस्थिति में जो कर्मी जान हथेली में रखकर काम कर रहें है, इन कर्मियों के वेतन में वृद्धि न कर अनैतिक रूप से 20 पार्टी कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया है।

उन्होंने आगे कहा कि वे लोग प्रशासक मंडली के ऐसे अनैतिक कार्यों को स्वीकार नहीं करेंगे। वे लोग इस मुद्दे पर लिखित रूप से राज्य सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग करेंगे। वहीं, नगर निगम के प्रशासक बोर्ड के चेयरमैन अशोक भट्टाचार्य ने सभी आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *