अनियंत्रित होकर घर में घुसा सिटी ऑटो, बाल-बाल बची वृद्धा

सिलीगुड़ी,1 फरवरी (नि.सं.)। अनियंत्रित होकर एक सिटी ऑटो घर में घुस गया। इस घटना में एक वृद्धा बाल-बीच बच गई। यह घटना सोमवार देर रात को एनजेपी स्टेशन संलग्न इलाके में घटी है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार सोमवार देर रात को एक सिटी ऑटो सिलीगुड़ी से एनजेपी स्टेशन की ओर जा रहा था। तभी सिटी ऑटो अनियंत्रित होेकर सड़क के किनारे एक घर में घुस गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि चालक नशे में धुत था। जिसके चलते यह दुर्घटना घटी है।

वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षोभ प्रकट किया। दूसरी ओर, आज सुबह एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सिटी ऑटो को बरामद कर थाने में लेे गई। इस घटना में सिटी ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया है। इसी बीच पीड़ित परिवार ने चालक को उचित सजा देने के साथ-साथ मुआवजे की भी मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdeneme bonusu veren sitelergameofbetmatadorbetjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetjojobetzenbetPerabetperabetMeritkingJojobetJojobetjojobetgrandpashabet Built with ❤︎ by appycodes