अनियंत्रित होकर जलाशय में गिरी बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल

राजगंज,17 अप्रैल (नि.सं.)। अनियंत्रित होकर एक बाइक सड़क किनारे एक जलाशय में गिर गई। इस घटना में बाइक में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना आज सुबह सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजगंज के करोतोया इलाके में घटी है। घायल युवक का नाम विभास बर्मन(22) है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार आज उक्त युवक अपनी बाइक से फाटापुकुर से सिलीगुड़ी जा रहा था। तभी करोतोया इलाके में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जलाशय में गिर गई। जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे बरामद कर राजगंज ग्रामीण अस्पताल भेजा गया, जहां उसे उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही राजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को बरामद कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *