सिलीगुड़ी, 26 जनवरी (नि.सं.)। सेवक के कालीबाड़ी के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिसके चलते दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूत्रों के अनुसार एक वाहन सिलीगुड़ी से सिक्किम की ओर जा रहा था।
तभी सेवक के कालीबाड़ी के पास अचानक उक्त वाहन अनियंत्रित होकर 200 फीट नीचे खाई में गिर गया। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और वाहन से दो लोगों को बरामद कर अस्पताल पहुंचाया।