अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटी कोयले से लदी एक लॉरी, चालक घायल

खोरीबाड़ी, 3 सितंबर (नि.सं.)। कोयले से लदी एक लॉरी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना आज तड़के खोरीबाड़ी के पानीटंकी संलग्न धाक्रुमोड़ इलाके के 327 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटी है।


बताया गया है कि लॉरी खोरीबाड़ी की ओर जा रही थी। तभी लॉरी चालक को नींद आने के कारण लॉरी अनियंत्रित हो गई। जिसके चलते लॉरी सड़क पर पलट गई। इस घटना में लॉरी चालक घायल हो गया।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पानीटंकी चौकी की पुलिस पहुंची और घायल चालक को बरामद कर बतासी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायल चालक का नाम इंदर सिंह (60) है। वह उत्तर प्रदेश निवासी है। घटना के बाद पुलिस ने लॉरी को बरामद करने का कार्य शुरू कर दिया है। ट्रैफिक जाम को नियंत्रित करने के लिए मौके पर ट्रैफिक पुलिस तैनात कर दी गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *