राजगंज में अंतर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण का आयोजन

राजगंज, 22 मई (नि.सं.)। हर साल 22 मई को अंतर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस मनाया जाता है। इसे ‘विश्व जैव-विविधता संरक्षण दिवस’ भी कहते हैं। इसका प्रारंभ संयुक्त राष्ट्र संघ ने किया था। अंतर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस के उपलक्ष्य में राजगंज में वृक्षारोपण किया गया।


शुक्रवार को राजगंज ब्लाॅक के शिकारपुर अंचल के मालीभिटा के स्वनिर्भर समूह की महिलाओं के तत्वावधान में राजगंज के विधायक खगेश्वर राय व राजगंज पंचायत समिति की अध्यक्ष पूर्णिमा राय ने मालीभिटा आंगनबाड़ी सेंटर में करीब सैकड़ों पौधें लगाये।

राजगंज पंचायत समिति के अध्यक्ष पूर्णिमा राय ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से वृक्षारोपण कार्यसूची किया गया हैै।आज अंतर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस के उपलक्ष्य में राजगंज के मालीभिटा में पैधें लगाये गये है और आने वालों दिनों में भी उक्त कार्यसूची की जायेगी। इस दौरान समिति की शिक्षा अधिकारी रूपाली दे, शिकारपुर अंचल की प्रधान रंजिता राय समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *