सिलीगुड़ी,8 मार्च (नि.सं.)। महिलाओं के अधिकारों की मांग सहित सामानों की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कई महिला मोर्चा संगठनों ने सड़कों पर उतरी है।आज सिलीगुड़ी में सीपीआईएम के पार्टी कार्यालय के सामने से एक रैली निकाली गयी। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गाें की परिक्रमा की।
लोकतांत्रिक महिला समिति की जिला सभानेत्री स्निग्धा हाजरा ने कहा कि हमारे राज्य में एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी राज्य में ज्यादातर महिलाएं असुरक्षित है।उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा की मांंग व सामानों की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ विरोध किया है।