अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी को असम से किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 26 नवंबर (नि.सं.)। महिला और उसकी तीन वर्षीय मासूम बच्ची की अपहरण मामले में प्रधान नगर थाना पुलिस ने अपहरकर्ता रिश्तेदार को असम से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम निक्की हुसैन है।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार असम का रहने वाला निक्की हुसैन 19 अक्टूबर को पोकाईजोत में रहने वाली रिश्तेदार 24 वर्षीय महिला और उसकी तीन वर्षीय बच्ची को अपने साथ लेकर गया था। निक्की हुसैन ने महिला और उसकी बच्ची को लेकर सबसे पहले असम गया। फिर असम में कुछ दिन रहने के बाद दिल्ली और गुजरात चला गया। इधर, महिला को निक्की हुसैन के मंसूबों का पता चल गया।

इसके बाद महिला निक्की हुसैन के चंगुल से भागने का प्लान बनाने लगी। जैसे ही मौका मिला वह अपनी बच्ची को लेकर भाग निकली और पति से संपर्क कर सिलीगुड़ी पहुंची। इसके बाद निक्की हुसैन पर अपहरण का मामला थाने में दर्ज करवाया।


प्रधान नगर थाने की पुलिसने मामले की गहनता से जांच करते हुए 25 नवंबर को निक्की हुसैन को असम से गिरफ्तार कर लिया और ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बीती रात सिलीगुड़ी पंहुचा। आज प्रधान नगर थाने की पुलिस ने आरोपी निक्की हुसैन को सिलीगुड़ी अदालत में पेश की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *