अपराधों को छिपाने के लिए बेवजह बात कर रहे है तृणमूल नेता: अशोक भट्टाचार्य

सिलीगुड़ी,11 अगस्त (नि.सं.)। तृणमूल नेता अपने अपराधों को छिपाने के लिए बेवजह बात कर रहे है। सिलीगुड़ी नगर निगम के पूर्व मेयर और विधायक अशोक भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता कर कुछ इस तरह की बात कही।
दरअसल, पिछले बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं ने एक प्रेस वार्ता कर सीपीएम नेताओं के पास अवैध संपत्ति होने का आरोप लगाया था। इनमें पूर्व विधायक अशोक भट्टाचार्य का भी नाम था।
इसी के बाद आज अशोक भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता कर तृणमूल नेताओं पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उनके पास कोलकाता में पुश्तैनी संपत्ति और किराए के सरकारी आवास के अलावा कोई संपत्ति नहीं है। तृणमूल नेता अपने अपराधों को छिपाने के लिए बेवजह बात कर रहे है। कानून चाहे तो इसकी जांच कर सकता है। इसका कानूनी तरीकों से जवाब दिया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *