सिलीगुड़ी,12 दिसंबर (नि.सं)। भक्ति नगर थाने की पुलिस ने ईस्टर्न बाईपास स्थित एक दुकान में अवैध रूप से गैस सिलेंडर जमा कर बिक्री करने के आरोप में दुकान मालिक को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूत्रों के आधार पर पुलिस ने सिलीगुड़ी नगर निगम के 40 नंबर वार्ड अंतर्गत ईस्टर्न बाईपास स्थित एक दुकान में अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को भारी मात्रा में घरेलू एवं छोटे गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखे मिले। पुलिस ने मौके से कुल 8 घरेलू सिलेंडर, 12 छोटे सिलेंडर, 2 डिजिटल मशीन और गैस रिफिलिंग के 2 नोजल बरामद किए। वहीं, अवैध रूप से गैस सिलेंडर का कारोबार करने के आरोप में पुलिस ने दुकान मालिक उत्तम दत्त को गिरफ्तार कर लिया है। दुकान मालिक 41 नंबर वार्ड का निवासी बताया गया है। आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
अवैध रूप से गैस सिलेंडर बेचने के आरोप में दुकान मालिक गिरफ्तार

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ी20 सितंबर से खुलेगा चार लेन का एक हिस्सा, दार्जिलिंग मोड़ पर कम होगी ट्रैफिक की परेशानी
सिलीगुड़ी, 13 सितंबर (नि.सं.)। शहर में चल रहे चार लेन सड़क निर्माण कार्य के बीच आगामी 20 सितंबर से दार्जिलिंग मोड़ पर चार लेन के एक हिस्से को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद मल्लागुड़ी होते हुए दार्जिलिंग मोड़ से माटीगाड़ा की ओर वाहन आसानी से आवाजाही कर सकेंगे। नई लेन शुरू होने से दार्जिलिंग मोड़…
सिलीगुड़ीबाजारों में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता, सेठ श्रीलाल मार्केट में आयोजित हुआ ‘अग्नि सेफ’ कार्यक्रम
सिलीगुड़ी, 13 सितंबर (नि.सं.)। राज्य के विभिन्न हिस्सों में हाल के दिनों में सामने आए आगजनी के मामलों और बाजार क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा को लेकर व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए सेठ श्रीलाल मार्केट मर्चेंट्स एसोसिएशन की ओर से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘अग्नि सेफ’…
सिलीगुड़ीगणेश चतुर्थी से पहले सिलीगुड़ी में चढ़ा उत्साह, मूर्ति और मिठाइयों की खरीदारी में जुटे लोग
सिलीगुड़ी, 13 सितंबर (नि.सं.)। रात गुजरते ही गणेश चतुर्थी का पर्व शुरू हो जाएगा। त्योहार को लेकर सिलीगुड़ी के बाजारों में अभी से रौनक बढ़ने लगी है। रविवार सुबह से ही शहर के विभिन्न बाजारों में गणेश की मूर्तियां खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। गणेश चतुर्थी को देखते हुए मूर्ति दुकानों पर भगवान गणेश की अलग-अलग…
सिलीगुड़ीअंबिका नगर में आस्था का उमड़ा सैलाब, सार्वजनिक शनि मंदिर में भव्य पूजा का आयोजन
फुलबाड़ी, 13 सितंबर (नि.सं.)। भगवान शनिदेव की भक्ति और आस्था में शनिवार को अंबिका नगर नंबर-2 रोड स्थित सार्वजनिक शनि मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल के बीच विधि-विधान से भव्य शनि पूजा का आयोजन किया गया। पूजा कमेटी की ओर से बताया गया कि इस वर्ष आयोजन का 27वां वर्ष है। इस…
