नहीं रहे एसपीजी के डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा

स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स (एसपीजी)के डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा का आज निधन हो गया।उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। एसपीजी देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है।


अरुण कुमार सिन्हा 1987 के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें हाल ही में एक साल का विस्तार दिया गया था। अरुण कुमार सिन्हा 2016 से SPG चीफ के पद पर तैनात थे। उन्हें लिवर में दिक्कत के चलते 4 सितंबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *