सभी मंत्री एक-एक कर जेल जाएंगे, ममता बनर्जी को होंगी मंत्रियों की कमी: राजू बिष्ट

सिलीगुड़ी, 9 सितंबर (नि.सं.)। तृणमूल के सभी मंत्री एक-एक कर जेल जाएंगे। ममता बनर्जी की सरकार चलाने के लिए मंत्रियों की कमी होगी। दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने ऐसा ही दावा किया है।


सिलीगुड़ी में आज सांसद राजू बिष्ट ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि तृणमूल सरकार भ्रष्टाचार से भरी है। ईडी और सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी हर दिन देश का अपमान करती हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री, राज्यपाल, राष्ट्रपति का अपमान किया है। एक मुख्यमंत्री के नाते उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर भाजपा ने सीबीआई, ईडी का इस्तेमाल किया तो यह सरकार नहीं रहेगी। मैं ईडी, सीबीआई से जल्द से जल्द जांच करने का अनुरोध करता हूं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *