अशोक भट्टाचार्य की स्थिति स्थिर : चिकित्सक

सिलीगुड़ी, 19 जून (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक बोर्ड के चेयरमैन तथा विधायक अशोक भट्टाचार्य बहरहाल स्वस्थ है। उनकी स्थिति स्थिर है। फिलहाल उनका इलाज माटीगाड़ा स्थित एक नर्सिंग होम में चल रहा है।


ज्ञात हो कि दो दिन पहले वह माटीगाड़ा के एक नर्सिंग होम में भर्ती हुए थे। जहां उनका कोरोना टेस्ट के दौरान रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी थी। राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने उसी अस्पताल में उनके इलाज की व्यवस्था की।

नर्सिंग होम के प्रबंधन की ओर से एक डॉक्टर ने कहा कि फिलहाल अशोक भट्टाचार्य स्वस्थ हैं। उनका प्रेशर और शुगर भी नियंत्रण में है। उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। परिवार के सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं से अशोक भट्टाचार्य बात कर रहे हैं। कुछ दिन में फिर से उनका स्वाब टेस्ट किया जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *