अशोक भट्टाचार्य के समर्थन में बाइचुंग भूटिया ने किया चुनाव प्रचार

सिलीगुड़ी, 13 अप्रैल (नि.सं.)। 2016 साल में सिलीगुड़ी में बाइचुंग भूटिया तृणमूल के उम्मीदवार बने थे। लेकिन बाइचुंग भूटिया अशोक भट्टाचार्य से हार गए थे, इसके बावजूद इनके बीच कोई दरार नहीं हुआ।


पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान बाइचुंग भूटिया ने अशोक भट्टाचार्य के समर्थन में सिलीगुड़ी में चुनाव प्रचार किया हैं। आज शाम एक वाहन में सवार होकर अशोक भट्टाचार्य और बाइचुंग भूटिया ने एक महारैली के माध्यम से पूरे शहर में चुनाव प्रचार किया। यह महारैली बाघाजतिन पार्क से शुरू हुई। इस महारैली में माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती और वामपंथी युवा उम्मीदवार शतरूप घोष उपस्थित थे।

इस दौरान बाइचुंग भूटिया ने कहा कि 2016 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अशोक भट्टाचार्य के खिलाफ चुनाव लड़ा था। लेकिन अशोक भाट्चार्य के साथ उनका रिश्ता कई साल पुराना है।


उन्होंने कहा कि बंगाल और भारत के राजनीति में अब काफी कम अच्छे नेता रह गये हैं। जो लोगों के लिए काम करते हैं। हमें अशोक दा जैसे नेता की जरूरत है। अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि मैं भी खुश हूं कि बाइचुंग मेरे लिए चुनाव प्रचार करने आए हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति को भ्रष्टाचार से मुक्त करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *