अशोक भट्टाचार्य की पत्नी का निधन, सिलीगुड़ी में कल होगा अंतिम संस्कार

सिलीगुड़ी,27 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के पूर्व मेयर अशोक भट्टाचार्य की पत्नी रत्ना भट्टाचार्य का आज निधन हो गया है। आज सुबह कोलकाता के एक नर्सिंग होम में उनका निधन हो गया।उनके निधन की खबर पर विभिन्न खेमों के लोगों ने शोक जताया है।


रत्ना देवी का पार्थिव शरीर गुरूवार सुबह सिलीगुड़ी लाया जाएगा। शहर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अपनी पत्नी की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए अशोक भट्टाचार्य ने लिखा कि वह न सिर्फ मेरी धर्मपत्नी थी, बल्कि माकपा की वरिष्ठ सदस्य भी थी। वह सभी को अपना समझती थी, यही कारण था कि वाह आम जनता की चहेती थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *