अशोक भट्टाचार्य ने 28 नंबर वार्ड का लिया जायजा

सिलीगुड़ी,25 दिसंबर (नि.सं.)। नगर प्रशासक अशोक भट्टाचार्य आज 28 नंबर वार्ड का जायजा लेने पहुंचे।नगर प्रशासक अशोक भट्टाचार्य ने लोगों की विभिन्न समस्याओं के बारे में सुनें। इस दौरान किसी ने गुस्से में तो किसी ने विनम्रता से प्रशासक को अपनी समस्याओं के बारे में बताया।


आज अशोक भट्टाचार्य नगर निगम के 28 नंबर वार्ड में पहुंचे। बताया गया है कि इस वार्ड में लगभग 90% प्रतिशत गरीब लोग रहते हैं।इसलिए उनकी मांग थोड़ी अधिक है।वर्तमान में पेयजल उनकी सबसे बड़ी समस्या है।हालांकि, वार्ड के कई घरों में नगर निगम के पेयजल की व्यवस्था है, लेकिन कई लोग रूपये के अभाव के कारण इसे नहीं ले पा रहे है।

इसलिए उनकी एकमात्र सहारा सड़क के नल है।वर्तमान में इलाके में कई पानी के नल हैं, लेकिन उनमें से सभी लगभग बेकार हैं।इसलिए बाध्य होकर वार्ड के गरीब लोग कुएं के पानी पीकर अपना दिन गुजारना पड़ रहा है।नगर प्रशासक अशोक भट्टाचार्य ने इस समस्या के समाधान के लिए पहल की है।


उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए 27 नंबर वार्ड में में नलकूप स्थापित किए जा रहे हैं।एक बार काम पूरा हो जाने के बाद इस इलाके में पेयजल की समस्या हल हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *