अशोक भट्टाचार्य ने फिर से राज्य सरकार पर लगाये आर्थिक उपेक्षा के आरोप

सिलीगुड़ी,19 दिसंबर (नि.सं.)। प्रशासक अशोक भट्टाचार्य ने राज्य सरकार के मनोनीत प्रशासक मंडली के सदस्य होने के बावजूद एक बार फिर से राज्य सरकार द्वारा आर्थिक उपेक्षा की बात उठीहै।इतना ही नहीं उन्होंने जल्द से जल्द नगर बोर्ड चुनाव की मांग की।


सिलीगुड़ी नगर निगम के वाम बोर्ड सत्ता के दौरान पूर्व मेयर अशोक भट्टाचार्य ने राज्य सरकार पर लगातार आर्थिक उपेक्षा का आरोप लगाया। बाद में वह नगर बोर्ड के प्रशासक बनने के बाद भी उन्होंने कई बार आर्थिक उपेक्षा का आरोप लगाया है।

उन्होंने जल्द से जल्द चुनाव नियमों को मान कर विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में 110 नगरपालिका बोर्डों में चुनाव की मांग की है। आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि विभिन्न परियोजनाओं के लिए रूपये मंजूर करने के बाद भी हमें कई रूपये नहीं मिला।हालांकि, आर्थिक उपेक्षाओं के बावजूद हमने सिलीगुड़ी के विकास के लिए काम किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *