अशोक भट्टाचार्य ने नगर निगम को आर्थिक पैकेज देने की मांग

सिलीगुड़ी, 18 सितंबर (नि.सं.)। कोरोना और लाॅकडाउन की स्थिति ने पूरे देश की अर्थव्यवस्था को अव्यवस्थित कर दिया है। इससे पश्चिम बंगाल भी प्रभावित हुआ है। इसके चलते सबसे ज्यादा दिहाड़ी मजदूर, गांव के लोग, छोटे व्यवसायी, सड़क के हॉकर, निर्माण मजदूर काफी प्रभावित हुए है।


नगर निगम में राजस्व संग्रह, बस्तियों का विकास, स्वनिर्भर समूहों की गतिविधियां रूक गयी है। इसके बाद नगर निगम अपने खर्च पर कोरोना परिस्थितियों से निपटने की कोशिश कर रहा है। इस स्थिति में सिलीगुड़ी के नगर प्रशासक अशोक भट्टाचार्य ने जल्द से जल्द नगर निगम को आर्थिक पैकेज देने की मांग की है। इसके अलावा अशोक भट्टाचार्य ने 11 सूत्रीं मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को एक चिट्ठी भी भेजा है।

उन्होंने राजगंज ब्लॉक के सन्न्यासीकाट ग्राम पंचायत के दो गांवों में सामूहिक बलात्कार और हत्या की घटनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वे दोनों परिवार असुरक्षा में है।आरोपी अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। उन्होंने दोषियों कोजल्द से जल्द सजा देने की मांग की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *