अशोक भट्टाचार्य ने राज्य सरकार पर लगाया आर्थिक उपेक्षा का आरोप

सिलीगुड़ी, 10 अगस्त (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक बोर्ड के चेयरमैन अशोक भट्टाचार्य ने कोरोना परिस्थिति में राज्य सरकार के खिलाफ आर्थिक उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने राज्य सरकार से जल्द ही आर्थिक पैकेज की मांग की है।


सिलीगुड़ी में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। रोगियों की संख्या में वृद्धि के कारण कोविड अस्पतालों में रोगियों को भर्ती करने में समस्या हो रही है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के साथ अब सिलीगुड़ी नगर निगम भी इस लड़ाई में शामिल हुआ है।

सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करने हुए अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि जिला प्रशासन ने सिलिगुड़ी के इंडोर स्टेडियम को सेफ होम बनाने की अनुमति दी है। सेफ होम बनाने का कार्य जोरो-शोरों से चल रहा है। हालांकि, वर्तमान में सभी खर्च सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा उठाया जा रहा है, लेकिन अब उनके लिए असंभव है। इतना ही नहीं कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए नगर निगम दो हजार कर्मचारियों को अतिरिक्त भत्ता भी प्रदान कर रहा है।


उन्होंने आगे कहा कि कोरोना महामारी के कारण नगर निगम की आय कम हो गई है, जिसके कारण उन्हें परिसेवाएं प्रदान करने में समस्या हो रही है। अशोक भट्टाचार्य ने आरोप लगाये है कि राज्य सरकार से बार-बार अनुरोध के बावजूद विशेष आर्थिक सहायता नहीं मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *