एशियाई राजमार्ग 2 पर अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकराया वाहन,दो घायल

खोरीबाड़ी,2 अगस्त (नि.सं.)। खोरीबाड़ी में एशियाई राजमार्ग 2 पर फिर से एक और सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। यह घटना खोरीबाड़ी-पानीटंकी संलग्न भारत-नेपाल सीमा के पास फ्लाईओवर पर घटी है। बताया गया है कि नेपाल नंबर का एक वाहन सिलीगुड़ी से नेपाल जा रहा था।


वाहन की गति तेज होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकरा गया। जिसके वाहन के अगले हिस्सा का कचूमर निकल गया। साथ ही घटना में दो लोग घायल हो गए। बाद में स्थानीय लोगों ने घायलों को बरामद कर नक्सलबाड़ी अस्पताल पहुंचाया।

दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही खोरीबाड़ी थाना पुलिस और खोरीबाड़ी ट्रैफिक की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *