अवैध रूप से बालू खनन के आरोप में एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 6 दिसंबर (नि.सं.)। नदियों की संपदा गैरकानूनी रूप से लूटी जा रही है। जिससे विभिन्न नदियां दिन-ब-दिन अपना अस्तित्व खोती जा रही हैं। नदी के अंदर से अवैध खनन के कारण नदी पर बने पुल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि गैर कानूनी रूप से चल रहे नदियों से बालू पत्थर के खनन के कारण राज्य सरकार को रॉयल्टी में भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसलिए इस बार राज्य सरकार भी इन बालू माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए सख्त हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर बंगाल सफर पर के दौरान उत्तर कन्या में बैठक के समय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस को गैरकानूनी रूप से नदियों से बालू पत्थर उठाने वाले माफियाओं पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दी थी। मुख्यमंत्री की निर्देशिका को मानते हुए पुलिस अब इन बालू माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए मैदान पर उतरी है।

अवैध बालू खनन व माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए बीती रात प्रधान नगर थाने के आईसी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। पुलिस को खबर मिली थी कि मिलन मोड़ इलाके से रात के समय गैरकानूनी रूप से नदी की संपदा लूटी जा रही है। इसी खबर के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाकर गैरकानूनी रूप से बालू लदी एक ट्रैक्टर को रोका।

पुलिस ने ट्रैक्टर को रोककर कानूनी कागजात मांगे। लेकिन ट्रैक्टर चालक पुलिस को कोई भी जरूरी कागजात नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने अवैध रूप से बालू खनन के आरोप में ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया। साथ ही ट्रैक्टर भी जब्त किया। आरोपी का नाम नाम जदू राय (30) है। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।

ज्ञात हो कि प्रधान नगर थाने कि पुलिस ने पिछले 20 दिनों के अंदर अवैध रूप से बालू खनन के मामले में सख्ती से कार्रवाई करते हुए बालू लदी पांच ट्रैक्टर बरामद जब्त की है। वहीं, इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetcasinopermobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetcratosroyalbetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisxslotjojobettipobetGrandpashabet Güncel Girişurfa haberşanlıurfa habergrandpashabet girişmatadorbetcasibomgrandpashabet girişmatbet güncel girişsahabetonwinjojobetjojobetmatadorbetsekabetpusulabetholiganbetgrandpashabetpalacebetteosbetteosbetbahiscasino1winbetgitromabetgameofbetcratosroyalbetgrandpashabetholiganbetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibomromabetcasibomcasibom Built with ❤︎ by appycodes