सिलीगुड़ी,22 फरवरी (नि.सं.)। विधाननगर पुलिस ने अवैध रूप से पत्थरों से लदे तीन ट्रकों को जब्त किया है। साथ ही इस घटना में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम सुकुर चंद्र सिंह (32) है। वह उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर के निवासी है।
विधाननगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुरलीगंज चेक पोस्ट पर अभियान चलाकर पत्थरों से लदे तीन ट्रकों को जब्त किया। वैध दस्तावेज न दिखा पाने के कारण चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं, पुलिस को देख दो और ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गये। पुलिस सूत्रों के अनुसार अवैध रूप से पत्थर लाद कर तीन ट्रकों को इस्लामपुर की ओर जा रहे थे। आज आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है।